विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Weather Today: श्रीनगर में दिखा घना कोहरा तो जम्मू में हल्की धुंध, जानिए घाटी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 28 Dec 2023 08:07 AM (IST)

Jammu Kashmir Weather Update जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुष्क मौसम के बीच श्रीनगर में घने ...और पढ़ें

Jammu Kashmir Weather News: श्रीनगर में दिखा घना कोहरा तो जम्मू में हल्की धुंध।
Jammu Kashmir Weather News: श्रीनगर में दिखा घना कोहरा तो जम्मू में हल्की धुंध।

HighLights

  1. उत्तर भारत में कोहरे के चलते पांच से दस घंटे देरी से जम्मू पहुंच रहीं ट्रेनें
  2. जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, 31 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा मौसम
  3. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.6 व जम्मू में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू कश्मीर कड़ाके की ठंड झेल रहा है। शुष्क मौसम के बीच श्रीनगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है। जम्मू में अभी धुंध से कुछ राहत जरूर है लेकिन यहां भी सुबह व शाम को कोहरे की हल्की चादर है। इस बीच उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के चलते जम्मू रेलवे स्टेशन आने वाली कई रेलगाड़ियां अपने तय समय से घंटों देरी से पहुंचीं।

जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जम्मू हवाई अड्डे पर विमान बुधवार को अपने तय समय पर ही पहुंचे। श्रीनगर में पिछले चार दिन से सुबह से ही घना कोहरा पूरे शहर को अपने आगोश में ले रहा है। इसके चलते बुधवार को सुबह शहर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

इससे विशेषकर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच परिवहन विभाग ने भी चालकों को कोहरे के दौरान वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी है। इसके साथ कश्मीर में न्यूनतम तापमान भी लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है।

श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम न्यूनतम -4.6 डिग्री के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। गुलमर्ग में -2.8 व जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के चलते श्री शक्ति एक्सप्रेस दो घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति तीन घंटे, जम्मू मेल चार घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस तीन घंटे, वंदे भारत दो घंटे देरह से जम्मू पहुंचीं।

लोहित एक्सप्रेस सात घंटे, मालवा 10 घंटे, दुर्ग एक्सप्रेस 12 घंटे, झेहलम एक्सप्रेस पांच घंटे और सफदरगंज-ऊधमपुर एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।