Move to Jagran APP

कॉरपोरेटरों की नहीं सुन रहे निगम अधिकारी, तबदील करें उपराज्यपाल

भाजपा के तीन बार सचिव रह चुके कॉरपोरेटर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू नगर निगम की आयुक्त संयुक्त आयुक्त और आवास एवं शहरी विकास विभाग के आयुक्त सचिव का तबादला करें।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:17 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:17 AM (IST)
कॉरपोरेटरों की नहीं सुन रहे निगम अधिकारी, तबदील करें उपराज्यपाल
कॉरपोरेटरों की नहीं सुन रहे निगम अधिकारी, तबदील करें उपराज्यपाल

जागरण संवाददाता, जम्मू : भाजपा के तीन बार सचिव रह चुके कॉरपोरेटर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू नगर निगम की आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और आवास एवं शहरी विकास विभाग के आयुक्त सचिव का तबादला करें। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कॉरपोरेटर शहर वासियों के प्रतिनिधि हैं। लोगों ने उन्हें चुनकर भेजा है। उनके कहने पर जनरल हाउस में जो फैसले लिए जाते हैं, उन पर अधिकारियों को काम करना होता है। लेकिन ये अधिकारी काम एकदम नहीं कर रहे। इस कारण कॉरपोरेटरों को लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। लोकतंत्र की व्यवस्था अधिकारियों ने खराब कर रही है।

prime article banner

राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी हुकुम चला रहे हैं। निर्देश देने वाली अथॉरिटी को काम करने वाली अथॉरिटी मान नहीं रही है। जनता के नुमाइंदों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर प्रतिनिधियों को सुनना ही नहीं है तो फिर व्यवस्था नहीं बन सकती। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वे इसका संज्ञान लें और प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता, निगम आयुक्त अवनी लवासा और संयुक्त आयुक्त का तबादला करना चाहिए। वैसे व्यक्ति लाने चाहिए जो प्रतिनिधियों के कहने पर काम करें। इन अधिकारियों को ट्री अथॉरिटी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकपाल नियुक्त करने, अलग पुलिस पोस्ट बनाने के प्रस्ताव को सचिवालय में भेजा था। उस पर कोई काम नहीं हुआ। यह प्रस्ताव निगम के जनरल हाउस से पास करने भेजे थे। दो साल हो चुके हैं। लोगों को क्या जवाब देंगे। भाषण देना विकास नहीं है। व्यवस्था में परिवर्तन लाने होंगे। यह तभी संभव हैं जब हाउस लगेगा। निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शर्मा ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों के चलते ही हमें यह कहने को मजबूर होना पड़ रहा है। हमें जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाना है। राजेंद्र शर्मा शहर के वार्ड नंबर 16 से कॉरपोरेटर भी हैं। इस मौके पर उनके साथ कॉरपोरेटर सुरेंद्र शर्मा व सुरजीत चौधरी भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.