Move to Jagran APP

Jammu: लाल किले में हुई हिंसा के दो आरोपित दिल्ली पुलिस ने जम्मू से किए गिरफ्तार, परिजन सड़कों पर उतरे

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस महिला नेता गुरमीत कौर ने दिल्ली पुलिस के साथ जम्मू पुलिस पर संगीन आरोप लगाए। उनका कहना है कि मोहिंद्र सिंह और मंदीप सिंह को गांधी नगर पुलिस ने धोखे से घर से बुला कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 03:12 PM (IST)
Jammu: लाल किले में हुई हिंसा के दो आरोपित दिल्ली पुलिस ने जम्मू से किए गिरफ्तार, परिजन सड़कों पर उतरे
जब तक दोनों को रिहा नहीं किया जाता, आंदोलन का यह सिलसिला जारी रहेगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली पुलिस ने जम्मू के सतवारी (चट्ठा) में रहने वाले 47 वर्षीय मोहिंद्र सिंह खालसा जबकि गांधी नगर थानांतर्गत डिग्याना आश्रम इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय युवक मनदीप सिंह शामिल हैं।

loksabha election banner

दिल्ली से यहां पहुंची वहां की पुलिस की एक टीम ने जम्मू पुलिस की मदद से ये गिरफ्तायां की हैं। वहीं इन गिरफ्तारियों के विरोध में उनके परिजनों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डिग्याना कैंप पर यातायात अवरूद्ध कर दिया है। परिजन व उनके समर्थन में उतरे स्थानीय लोग दोनों लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस महिला नेता गुरमीत कौर ने दिल्ली पुलिस के साथ जम्मू पुलिस पर संगीन आरोप लगाए। उनका कहना है कि मोहिंद्र सिंह और मंदीप सिंह को गांधी नगर पुलिस ने धोखे से घर से बुला कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। उनकी गिरफ्तारी के बारे में ना तो दिल्ली पुलिस और ना ही जम्मू पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को सूचित किया है। इतना हीं नहीं दोनों के मोबाइल फोन को भी पुलिस कर्मियों ने छीन लिया है।

उन्हें उनके परिजनों से बात भी नहीं करनी दी गई है, जोकि एक व्यक्ति का मौलिक अधिक है। वहीं, मोहिंद्र सिंह खालसा और मंदीप सिंह के परिवार वालों ने दिल्ली में जा कर उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने की बात कही है। गौरतलब है कि 18 फरवरी को जम्मू में बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में भी मोहिंद्र सिंह खालसा ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था।

आपको जानकारी हो कि लाल किले में हुई हिंसा के आरोप में पकड़े गए मोहिंद्र सिंह खाला और मंदीप सिंह को दिल्ली पुलिस गत सोमवार देर रात को ही सड़क मार्ग से लेकर रवाना हो गई थी। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक दोनों को रिहा नहीं किया जाता, आंदोलन का यह सिलसिला जारी रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.