पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला युवक का शव
बिश्नाह सीमावर्ती गांव तरेवा में एक युवक का शव पशुबाड़े में फंदे के साथ लटका मिला। अरनिय
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 08:31 AM (IST)
बिश्नाह : सीमावर्ती गांव तरेवा में एक युवक का शव पशुबाड़े में फंदे के साथ लटका मिला। अरनिया पुलिस ने बिश्नाह उपजिला अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दे दिया। मृत युवक की पहचान 22 वर्षीय सूरत कुमार पुत्र इंद्रजीत निवासी रंगपुर त्रेवा अरनिया के रूप में हुई है। सूरत कुमार रात में अचानक घर से लापता हो गया। बुधवार सुबह परिजनों ने उसका शव पशुबाड़े में फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें