Move to Jagran APP

RSS In Jammu : असूरी शक्तियों के विनाश से ही हिन्दुत्व का विकास संभव : डा कृष्ण गोपाल

हिन्दुत्व सामाजिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक विश्वास और दृष्टिकोण का मिश्रण है। यह एक विचार है जो कि हर प्रकार के विश्वासों पर विश्वास करता है तथा धर्म कर्म अहिंसा संस्कार व मोक्ष को मानता है और उनका पालन करता है।

By Jagran NewsEdited By: Rahul SharmaPublished: Wed, 05 Oct 2022 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 01:00 PM (IST)
RSS In Jammu : असूरी शक्तियों के विनाश से ही हिन्दुत्व का विकास संभव : डा कृष्ण गोपाल
वेद मंदिर अम्बफला में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने आरएसएस के स्थापन दिवस पर वेद मंदिर अम्बफला में एकत्रिकरण में शामिल स्वयंसेवकों को संबोधित करते कहा कि आज दुनिया मानवतावादी विचारों को अपना रही है, जो हिन्दुत्व का सार तत्व है।

prime article banner

हिन्दुत्व सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विश्वास और दृष्टिकोण का मिश्रण है। यह एक विचार है जो कि हर प्रकार के विश्वासों पर विश्वास करता है तथा धर्म, कर्म, अहिंसा, संस्कार व मोक्ष को मानता है और उनका पालन करता है। यह ज्ञान का रास्ता है स्नेह का रास्ता है। यह एक जीवन पद्धति है जो हिन्दू की विचारधारा है। आज हम जिस संस्कृति को हिन्दू संस्कृति के रूप में जानते हैं और जिसे भारतीय सनातन धर्म या शाश्वत नियम कहते हैं वह उस मजहब से बड़ा सिद्धान्त है। जिस मजहब को पश्चिम के लोग समझते हैं। कोई किसी भगवान में विश्वास करे या किसी ईश्वर में विश्वास नहीं करे फिर भी वह हिन्दू है।

विरोध वहीं करता है, जिसे हिंदू धर्म की समझ नहीं : हिन्दू धर्म, सामाजिक सुरक्षा और मानवता के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का समन्वय करता है। उन सभी प्रयासों का इसमें समावेश है। हिन्दुत्व का विरोध वहीं लोग करते हैं। जिन्हें हिंदू धर्म की समझ नहीं है। भारत की स्वतंत्रता से पहले एक विचारधार बन चुकी थी कि अभी भारतीय स्वतंत्रता के काबिल नहीं हैं। अगर भारत को स्वतंत्रता मिली तो भारत छोटे़-छोटे टुकडों में बंट जाएगा। फिर से गुलाम हो जाएगा। लेकिन आज देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। हम आज दुनिया के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की स्थित में हैं।

असूरी शक्तियों का समापन अति आवश्यक : आज हम हर क्षेत्र में प्रगति की राह पर हैं। पहले कभी हमें अनाज के लिए भी दूसरों का मुंह देखना पड़ता था लेकिन आज हम ऐसी स्थित में हैं कि किसी को भी अनाज दे सकते हैं। किसी भी विकट स्थिति से निपटने को तैयार हैं। हाल ही में कोविड के दौरान हमने कई गरीब देशों को निशुल्क कोविड वेकसिन दी। डा कृष्ण गोपाल ने कहा कि देश के अंदर की असूरी शक्तियों का समापन अति आवश्यक है। इससे ही हिन्दुत्व का विकास संभव है। वर्तमान सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए है। जिससे देश मजबूत हुआ है।वेद मंदिर अम्बफला में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.