दर्शन दर्शी की कविताओं को नाट्य व संगीत का रूप
समूह थियेटर की ओर से अभिनव थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में डीके वैद (दर्शन दर्शी) की कविताओं को नाट्य और संगीत का रूप देकर पेश किया।
जम्मू, जागरण संवाददाता। समूह थियेटर की ओर से अभिनव थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में डीके वैद (दर्शन दर्शी) की कविताओं को नाट्य और संगीत का रूप देकर पेश किया। इस प्रस्तुति को समूह थियेटर के निर्देशक डॉ. सुधीर महाजन ने पेश किया जबकि कार्यक्रम में नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के डायरेक्टर सौभाग्य बर्धन मुख्य अतिथि थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओम गोस्वामी ने की जबकि शिव देव सुशील ने दर्शन दर्शी के कार्य की जानकारी देता पेपर पढ़ा। इस मौके पर साहित्य क्षेत्र से जुड़े जाने माने लेखक, कवि भी मौजूद थे जिनका स्वागत डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह ने किया।
कार्यक्रम में डोगरी के विकास व प्रचार के लिए कार्य कर रही संस्थाओं डुग्गर मंच, नमी डोगरी संस्था, डोगरा भाषा अकेडमी, डोगरी साहित्य मंडल, राम नगर, डोगरी लेखक संघ, रियासी, त्रिवेणी कला संघ कठुआ, सबरस साहित्य संगम, राष्ट्रीय कवि संगम, अखनूर, डोगरी साहित्य केंद्र, घगवाल, चंद्र भागा संस्कृत मंच, अखनूर, मेरी मित्र मंडली, ऊधमपुर, डोगरी साहित्य सभा, अखनूर, कवि दत्तु डोगरी सभा, भड्डु, डोगरी कला मंच, अखनूर, डोगरी फोल्क कल्चर एंड लिटरेचर इंस्टीट्यूट, सांबा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यशपाल निर्मल ने किया जबकि कार्यक्रम के आयोजन में समूह थियेटर की महिला विंग प्रधान अनिता चांदपुरी और निदेशक रविंद्र शर्मा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र मन्हास ने दर्शन दर्शी की कविताओं को संगीतबद्ध किया।