भूमि विवाद में बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से किया हमला
जागरण संवाददाता जम्मू दोमाना थाना अंतर्गत घो मन्नासा में भूमि विवाद में एक सीआरपीएफ कर्मी ने प
जागरण संवाददाता, जम्मू: दोमाना थाना अंतर्गत घो मन्नासा में भूमि विवाद में एक सीआरपीएफ कर्मी ने पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग अशोक सिह (60) को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। वारदात के बाद से आरोपित बलबीर सिंह फरार है। थाने में उसके विरुद्ध रास्ता रोक कर हमला करने और तेजधार हथियार का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।
हमले की यह वारदात सोमवार दोपहर की है। अशोक सिंह निवासी घो मनासा अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे कि इस दौरान सीआरपीएफ कर्मी बलबीर सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों में पहले बहस हुई और इसके बाद गुस्से में बलबीर सिंह ने तेजधार हथियार निकाल कर बुजुर्ग अशोक कुमार पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। एसडीपीओ दोमाना कौशिन कौल ने बताया कि दोनों दलों में भूमि विवाद चल रहा हैं। आरोपित की धर पकड़ की जा रही हैं। घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपित कहा तैनात है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।