विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में असम निवासी CRPF जवान ने की आत्महत्या, कैंप में मिला शव

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:44 AM (IST)

गांदरबल के मानसबल में सीआरपीएफ के एक जवान ने कैंप के अंदर आत्महत्या कर ली। मृतक कांस्टेबल रंजीत दास असम के निवासी थे।

CRPF जवान ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

CRPF जवान ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. गांदरबल के मानसबल कैंप में सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या की।

  2. कांस्टेबल रंजीत दास का शव फंदे से लटका मिला, असम के निवासी थे।

  3. पुलिस और सीआरपीएफ ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जवान का शव कैंप के अंदर फंदे से लटका मिला।

मृतक की पहचान कांस्टेबल रंजीत दास के रूप में हुई है। संबधित अधिकारियों के अनुसार, रंजीत दास ने मानसबल कैंप के भीतर ही नायलान की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।

वह असम के कामरूप जिले की हाजो तहसील के निवासी थे। घटना के बाद उनके शव को आवश्यक कानूनी को पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने रंजीत दास द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि इस संदर्भ में जांच की जा रही है। सीआरपीएफ ने आंतरिक जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है।