जम्मू में रेस्तरां में बैठा था युवक, अचानक पहुंचे 3 लोग, कहासुनी के बाद जमकर मारपीट; सिर-हाथ में आई गंभीर चोटें
जम्मू के गांधी नगर स्थित एक रेस्तरां में एक युवक पर हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

जम्मू के गांधी नगर में एक रेस्तरां में युवक से मारपीट, मामला दर्ज।
HighLights
गांधी नगर रेस्तरां में युवक नवजोत सिंह पर जानलेवा हमला।
हमले में युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के गांधी नगर के लास्ट मोड़ स्थित एक रेस्तरां में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के पिता की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में युवक के सिर और बाएं हाथ पर चोटें आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए पंजाब के अस्पताल में रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, नानक नगर निवासी बलदेव सिंह ने थाने में शिकायत देकर बताया कि पांच सितंबर को उनका बेटा नवजोत सिंह लास्ट मोड़, गांधी नगर रेस्तरां में बैठा हुआ था।
इसी दौरान आरएसपुरा के किरपिंड निवासी गुरजीत सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उनका नवजोत के साथ विवाद हो गया था।
कहासुनी के बाद मारपीट शुरू
आरोप है कि कहासुनी के बाद तीनों ने नवजोत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके सिर और बाएं हाथ पर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल गांधी नगर ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे राजकीय अस्पताल बख्शी नगर रेफर कर दिया।
इलाज के लिए पंजाब रेफर
बख्शी नगर अस्पताल में उपचार के बाद भी उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पंजाब के अमनदीप अस्पताल रेफर किया गया।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
शिकायत के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
