विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में 11वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला, छुट्टी के बाद गेट पर घेरा; परिजनों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 07:06 PM (IST)

जम्मू के केवी स्कूल पुरखू कैंप के बाहर 11वीं के छात्र विश्वास मनहास पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, ...और पढ़ें

परिजनों का आरोप- हमले में शामिल एक युवक पहले भी बेटे को धमका चुका।

परिजनों का आरोप- हमले में शामिल एक युवक पहले भी बेटे को धमका चुका।

HighLights

  1. केवी स्कूल पुरखू कैंप के बाहर छात्र पर हमला।

  2. 11वीं के छात्र विश्वास मनहास के हाथ में गंभीर चोट।

  3. पुलिस जांच जारी, परिजनों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, जम्मू। केवी स्कूल पुरखू कैंप, दोमाना के मुख्य गेट के बाहर शनिवार दोपहर 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र के हाथ पर गंभीर चोट आई है। घायल छात्र की पहचान विश्वास मनहास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र विश्वास मन्हास मुख्य गेट से बाहर निकला था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, हमले में स्कूल के छात्र अखिलेश और ऋषव के अलावा एक बाहरी युवक परमवीर के शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

हाथ पर गहरा घाव

बताया गया है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार से विश्वास पर वार किया। हमले के दौरान छात्र ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे उसके हाथ पर गहरा घाव हो गया। घटना के बाद घायल छात्र को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रीवाला ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके हाथ की गंभीर चोट के चलते उसे बाहरी राज्य के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

छुट्टी के समय हमला किए जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि हमले में शामिल युवकों में से एक पहले भी उनके बेटे को धमका चुका था। परिवार का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने छात्र को उससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के समय गेट के बाहर मौका पाकर हमला किए जाने का आरोप है।

स्कूल गेट के बाहर निगरानी बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्कूल के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्कूल के मुख्य गेट के बाहर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

उनका कहना है कि स्कूल से छुट्टी के समय गेट के बाहर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के बीच होने वाले विवाद हिंसक रूप न ले सकें। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।