विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चेन, पैसे दो...', गुरुद्वारे से लौट रही महिला से लूट की कोशिश, घर तक पहुंचा नशेड़ी युवक, जम्मू में वारदात से सनसनी

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:37 PM (IST)

जम्मू के बख्शी नगर में गुरुद्वारे से लौट रही एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनने और लूटपाट की कोशिश की ...और पढ़ें

परिवार ने आरोपित को पकड़ कर बख्शी नगर पुलिस को सौंपा। (फाइल फोटो)

परिवार ने आरोपित को पकड़ कर बख्शी नगर पुलिस को सौंपा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बख्शी नगर में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का प्रयास।

  2. नशे में धुत युवक घर तक पीछा करते हुए घुसा।

  3. परिवार ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के बख्शी नगर इलाके में गुरुद्वारा साहिब से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन छीनने और लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार का आरोप है कि नशे में धुत युवक महिला का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया और अंदर घुसने का प्रयास किया।

घटना के बाद से महिला और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। परिवार के सदस्यों ने आरोपित तरुण सिंह को दबोच कर उसे बख्शी नगर पुलिस को सौंप दिया है, यहां उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित महिला कुलदीप कौर ने बताया कि वह रविवार रात आठ बजे बजे गुरुद्वारा साहिब से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक पीछे से उनका पीछा करने लगा। युवक ने उनसे चेन, पैसे और मोबाइल देने की मांग की। महिला ने बताया कि वह घबराकर भागने लगीं और किसी तरह युवक से बचते हुए अपने घर पहुंचीं।

पीछा करते घर के अंदर पहुंचा युवक

कुलदीप कौर के अनुसार, युवक उनका पीछा करते हुए घर के अंदर तक पहुंच गया। वह तुरंत अपने कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उस समय उनके पति परमजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। महिला के शोर मचाने पर पति ने युवक को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने इलाके में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई

स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते हुए कहा कि शाम के समय गुरुद्वारे से घर लौटने वाली महिला के साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है।

उनका कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस को और सख्ती करनी चाहिए तथा नशा बेचने वालों और नशे के आदी होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसकी मेडिकल जांच करवा ली गई है।