जम्मू में सनसनीखेज वारदात, रेशम घर में 35 साल के युवक की सिर में गोली लगने से मौत; अखबार बांटकर पालता था परिवार
जम्मू के रेशम घर इलाके में गोली लगने से 35 वर्षीय दीपक शर्मा की मौत हो गई। समाचार पत्र विक्रेता ...और पढ़ें

दीपक शर्मा की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू के रेशम घर में 35 वर्षीय युवक की मौत।
दीपक शर्मा को सिर में गोली लगी, अस्पताल में मृत घोषित।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के रेशम घर इलाके में गुरुवार को गोली चलने की घटना में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक शर्मा निवासी रेशम घर के रूप में हुई है। गोली उसके सिर में लगी थी। गंभीर हालत में स्वजन उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक समाचार पत्र बिक्रेता था।
परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें गोली चलने की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि दीपक काम से लौटकर घर आया था और खाना खाने के बाद अचानक घटना का पता चला।
परिवार को यह भी जानकारी नहीं है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों के मुताबिक दीपक अखबार के काम से जुड़ा था और लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता था। उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ गोली चलने की परिस्थितियों और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और गोली चलाने वाले के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
