विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंद कमरा, बिस्तर पर बेसुध प्रियंका और पास पड़ी सिरिंज... जम्मू में एम्स नर्स की मौत पर गहराया रहस्य

Published: Mon, 17 Aug 2026 01:28 PM (IST)

जम्मू के विजयपुर में एम्स की एक स्टाफ नर्स प्रियंका अपने किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई ...और पढ़ें

विजयपुर में एम्स स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत। (फाइल फोटो)

विजयपुर में एम्स स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एम्स स्टाफ नर्स प्रियंका विजयपुर में मृत मिलीं।

  2. किराये के कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थीं।

  3. मौके से इस्तेमाल की हुई सिरिंज बरामद हुई।

जागरण संवाददाता, विजयपुर। जम्मू के सांबा में थाना विजयपुर अंतर्गत गांव गगोर जमोड़िया मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही एम्स विजयपुर जम्मू की स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जिस किराये के मकान में एम्स स्टाफ नर्स रह रही थी, रविवार को उसी कमरे में उसे अचेत आवस्था में पड़ा पाया गया। नर्स को तुरंत एम्स विजयपुर पहुंचाया गया, जहां पर ड़ाक्टरों ने उसे मृत घौषित कर दिया।

मृतक एम्स स्टाफ नर्स की पहचान प्रियंका पुत्री अमर सिंह निवासी हमीरपुर हिमाचल वर्तमान विजयपुर जमोड़िया मोहल्ले के रूप में हुई है।

विजयपुर में किराये के मकान में रह रही थी प्रियंका

जानकारी के अनुसार, पिछले कई महीनों से प्रियंका जमोड़िया मोहल्ला विजयपुर में एक किराये के मकान में रह रही थी। उसके साथ अन्य स्टाफ महिला सदस्य भी इसी मोहल्ले में अन्य किराये के मकानों में रहती हैं। शनिवार शाम को प्रियंका रोजमर्रा की तरह अपने कमरे में जाकर सौ गई।

रविवार सुवह जब देर तक उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसके साथ अन्य किराये के मकानों में रहने वाली लड़कियों ने उसके मकान पर पहुंच कर कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज या हरकत न होने पर उन्होंने आस-पडोस के लोगों को सूचित किया।

बिस्तर पर अचेत पड़ी थी प्रियंका

लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी विजयपुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जावेद अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस जवानों को दरवाजे का लॉक तोड़ने के आदेश दिए। जब दरवाजा खोलकर पुलिस ने भीतर देखा, तो प्रियंका अपने बिस्तर पर अचेत आवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी एम्स विजयपुर पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घौषित कर दिया गया।

पुलिस को इस्तेमाल की गई सिरिंज मिली

पुलिस ने एम्स स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत का रहस्य सुलझाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया जिसने उस कमरे की बरीकी से जांच कर सैंपल जुटाए। प्रारंभिक जांच व सैंपल एकत्रित करते समय पुलिस को एक इस्तेमाल की गई सिरिंज भी मिली है। इससे आशंका बन रही है कि शायद प्रियंका ने किसी किस्म की बेहोशी की दवा या अन्य मादक पदार्थ का इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स विजयपुर शवगृह रखवा दिया है। वहीं मृतका के स्वजनों को भी मामले की जानकारी देकर विजयपुर पहुंचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने प्रियंका की संदिग्ध मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।