पार्षद ने चलाया पौधरोपण अभियान
पार्षद साहिल ने किया पौधारोपण
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:58 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिश्नाह: म्यूनिसिपल कमेटी बिश्नाह के पार्षद साहिल गुप्ता ने पौधरोपण अभियान चलाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। पार्षद साहिल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बिश्नाह में नहर किनारे फलदार पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण बारे जागरूक किया। पार्षद साहिल ने पौधारोपण अभियान के दौरान कहा कि कोरोना महामारी ने बता दिया है कि प्रकृति से छेड़छाड़ कितना महंगा पड़ सकता है। दुनिया को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। साहिल ने अपने इस अभियान में बच्चों को भी जोड़ा। उनका कहना था कि बच्चों को इस बारे शिक्षित करना बहुत जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें