जम्मू, राज्य ब्यूरो: लद्दाख में कोरोना के मामलों में तेजी के चलते शनिवार को भी संक्रमण के 152 मामले सामने आए। दो दिन में लद्दाख में संक्रमण के तीन सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रशासन ने टेस्टिंग में तेजी लाने के साथ बाहर से बिना टेस्ट करवाए आ रहे लद्दाखियों को भी टेस्ट की रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन करने का फैसला किया है। इसके लिए लेह के डिप्टी कमिश्नर श्रीकांत सुसे ने शनिवार शाम को 4 नोडल अधिकारी बनाने का आदेश जारी किया।
लद्दाख में संक्रमण के 152 नए मामले सामने आए थे। इनमें से 146 लेह जिले से व 6 मामले कारगिल जिले से हैं। करीब इतने ही मामले शुक्रवार को सामने आए थे। नए मामले सामने आने से लद्दाख में इस समय 2034 कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है।
वहीं अब तक संक्रमित हुए लोगों को आंकड़ा 13089 तक पहुंच गया है। इनमें से 10920 लोग ठीक हाे चुके हैं। लद्दाख में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जांच के लिए भेजे गए करीब 1300 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है।
लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नाम्गयाल ने शनिवार को लेह अस्पताल का दौरा कर कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इससे पहले सांसद ने लेह एयरपोर्ट पर यात्रियों के पंजीकरण व उनकी टेस्टिंग के लिए आरटीपीसीआर कलेक्शन सेंटर का भी उद्घाटन भी किया था।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a