Move to Jagran APP

Coronavirus alert : कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, रिपोर्ट निगेटिव आई, गंभीर हालत में एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था

श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसका सीजेरियन ऑपरेशन हुआ है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 11:25 AM (IST)
Coronavirus alert : कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, रिपोर्ट निगेटिव आई, गंभीर हालत में एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था
Coronavirus alert : कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, रिपोर्ट निगेटिव आई, गंभीर हालत में एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था

जम्मू, राज्य ब्यूरो । श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसका सीजेरियन ऑपरेशन हुआ है। इनमें नवजात को तो बचा लिया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। महिला के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भी लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला का भी कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है।

loksabha election banner

एसएमजीएस अस्पताल के अनुसार जिस महिला की मौत हुई, वह शुक्रवार देर शाम को भर्ती हुई थी। वह जब आई तो उसे खांसी थी। सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उसे अलग वार्ड में भर्ती रखा गया। उसमें खून की भी कमी थी। शनिवार की सुबह उसे ऑपरेशन थियेटर में ले गए और सीजेरियन हुआ। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला में कोरोना वायरस के लक्षणों के चलते उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बच्ची को पीकू वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला की पति जाकिर हुसैन सहित अन्य भी अस्पताल में मौजूद थे। महिला मूलत: कश्मीर के काजीगुंड की रहने वाली थी। वर्तमान मं नरवाल में रहती थी। नरवाल को पहले से ही रेड जोन घोषित किया हुआ है। महिला की मौत के बाद छह डॉक्टरों सहित 12 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। यही नहीं, ऑपरेशन थियेटर को बंद कर सैनिटाइज किया गया।

कर्मचारी को झांसा देकर गर्भवती फरार

एसएमजीएस अस्पताल में शनिवार को एक और घटना घटी। एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ जांच करवाने के लिए पहुंची। उसे बुखार था। डॉक्टरों को लगा कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं। उन्होंने उक्त महिला को अलग वार्ड में रखने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने दंपति के साथ एक कर्मचारी भी भेजा। अभी वह कुछ दूर ही गए थे कि महिला अपने पति के साथ अस्पताल के भीतर ही लगी अपनी गाड़ी की ओर चली गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वह पल भर में फरार हो गए। कर्मचारियों ने महिला की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। उसकी तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.