Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: जिला पुलिस लाइन में राइफल साफ करते दुर्घटनावश चली गोली, कांस्टेबल घायल

शहर के गांधी नगर इलाके में स्थित जिला पुलिस लाइन गोली चलने से एक जवान घायल हो गया। गोली की आवाज से लाइन में दहशत फैल गई। घायल सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रंगील सिंह निवासी हवेली पुंछ को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 05:33 PM (IST)
Jammu Kashmir: जिला पुलिस लाइन में राइफल साफ करते दुर्घटनावश चली गोली, कांस्टेबल घायल
घायल सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रंगील सिंह निवासी हवेली, पुंछ को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। शहर के गांधी नगर इलाके में स्थित जिला पुलिस लाइन गोली चलने से एक जवान घायल हो गया। गोली की आवाज से लाइन में दहशत फैल गई। घायल सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रंगील सिंह निवासी हवेली, पुंछ को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रह है।

loksabha election banner

गोली कांस्टेबल की बाई टांग में लगी। गांधी नगर पुलिस थाने में मामले को दर्ज हादसे की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी वेयर हाउस रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कांस्टेबल अपनी सर्विस राइफल एके 47 को साफ कर रहा था कि दुर्घटनावश गोली चली गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। गोली चलने की यह घटना वीरवार दोपहर की है। जिला पुलिस लाइन के एक हिस्से में आमर्ड पुलिस की 18 बटालियन ने कैंप बनाया हुआ है।

अचानक से उस कैंप में गोली चलने की आवाज आई। मौके पर मौजूद लोग उस और दौड़े यहां से गोली चलने की आवाज आई थी। कैंप के अंदर कांस्टेबल रंगील सिंह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसकी टांग में से खून निकल रहा था। आनन फानन में घायल जवान को उसके साथी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार जीएमसी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने तुंरत घायल जवान का उपचार किया।

गांधी नगर पुलिस थाने में मामले को दर्ज किया गया

गोली लगने से जवान के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में पहुंचे और घायल का हाल चाल जाना। वहीं, गोली चलने की जांच के लिए वेयर हाउस पुलिस की टीम मौके पर गई। उस राइफल को पुलिस कर्मियों ने जब्त कर लिया, जिससे गोली चली थी। गांधी नगर पुलिस थाने में मामले को दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.