प्रापर्टी टैक्स के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो जम्मू प्रदेश कांग्रेस ने जममू-कश्मीर में प्रस्तावित प्रापर्टी टैक्स के खिलाफ सोमवार
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश कांग्रेस ने जममू-कश्मीर में प्रस्तावित प्रापर्टी टैक्स के खिलाफ सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहीदी चौक से आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान रमन भल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए। वे जममू-कश्मीर में प्रापर्टी टैक्स लगाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक से बिक्रम चौक तक मार्च निकालना था और तवी पुल को बंद करना था लेकिन प्रशासन ने मार्च को विफल बनाने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए थे। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक में ही जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रापर्टी टैक्स लगाने के फैसले को वापिस लेने के अलावा टोल प्लाजा हटाने व बिना मतलब के टैक्स वापिस लेने की मांग कर रहे थे। इनमें स्टांप डयूटी टैक्स, रजिस्ट्रेयान टैक्स शामिल है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा कि भाजपा जम्मू में टैक्स आतंकवाद फैला रही है। देश में कोविड 19 के कारण पहले से ही लोगों की आर्थिक स्थिति बदहाल है। उन्होंने हाल ही में लगाए सभी प्रकार के टैक्स वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने टैक्स वापस लेने के नारे लिखी तख्तियां उठा रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा को जनविरोधी करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कांता भान, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा, शिव देव सिंह, अशोक शर्मा, इंदू पवार, गारूराम भी मौजूद थे। कांग्रेस ने इसी तरह के प्रदर्शन कटड़ा में भी किया।