विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र 21 सितंबर से, कांग्रेस ने कसी कमर! राज्य के दर्जे पर नेकां-भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:33 PM (IST)

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में राज्य के दर्जे की बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है ...और पढ़ें

राज्य के दर्जे पर नेकां और वंदे मातरम् पर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस (फाइल फोटो)

राज्य के दर्जे पर नेकां और वंदे मातरम् पर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली का मुद्दा उठाएगी।

  2. राज्य का दर्जा बहाल होने तक कांग्रेस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

  3. पार्टी बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य जनहित के मुद्दे भी उठाएगी।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सत्र में कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की है। हालांकि पार्टी बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य जनहित के मुद्दे उठाने के लिए तैयार हैं मगर पार्टी की कोशिश राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर नेकां व कांग्रेस को घेरने की कोशिश होगी।

अभी हाल में कांग्रेस ने उमर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने से फिर इंकार कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पुराने रुख पर कायम है। जब तक जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता है तब तक वह मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी, बाहर से समर्थन जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र 21 सितंबर को श्रीनगर में शुरू हो रहा है। इस सिलसिले में कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में 20 सितंबर को श्रीनगर में होगी। इसमें सभी विधायक शामिल होंगे। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा सहित पार्टी के छह विधायक है।

राज्य के दर्जे पर कांग्रेस फिर उठाएगी आवाज

पहले से पार्टी पर पूर्व प्रधान विकार रसूल की तरफ से यह आरोप लगाए गए है कि पार्टी के छह विधायक लोगों के मुद्दों को उठाने में नाकाम रहे हैं। भले ही विधानसभा का सत्र संक्षिप्त है लेकिन फिर भी कांग्रेस की कोशिश होगी कि राज्य के दर्जे पर अपनी आवाज को बुलंद किया जाए।

पार्टी सूत्रों ने कि विधायक दल की बैठक में मुद्दों पर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस समय पार्टी का चौपाल पर चर्चा का अभियान तेजी से जारी है। यह अभियान जिला स्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें भी मुख्य मुद्दा राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर ही है।

वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी कांग्रेस के प्रदेश प्रधान, नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस की कोशिश मुद्दों को उठाकर नेकां को घेरने व भाजपा को भी निशाने पर लेने की हाेगी।