सुचेतगढ़ में कांग्रेस का प्रोजेक्ट शक्ति लांच
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : सुचेतगढ़ में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : सुचेतगढ़ में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट शक्ति लांच किया गया। इसके माध्यम से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर सकेंगे।
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरएस चिब ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया राज्य संयोजक साहिल शर्मा व अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रोजेक्ट को लांच किया। पार्टी नेता व पूर्व मंत्री आरएस चिब ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ना चाहती है। उनकी आवाज सुनना चाहती है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस का संदेश हर देशवासी तक पहुंचेगा। राहुल गांधी ने यह प्रोजेक्ट लांच किया है ताकि वो इसके माध्यम से पूरे कांग्रेस परिवार को जोड़ सकें और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करें।
आरएस चिब ने कहा कि शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी आवाज हाईकमान तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वो कांग्रेस के इस प्रोजेक्ट से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें और अन्य लोगों को भी जोड़ें। कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक साहिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य को मोबाइल नंबर पर अपना वोटर आई कार्ड एसएमएस करना होगा। इस मोबाइल नंबर पर एक ही वोटर आई कार्ड पंजीकृत होगा। इसके बाद पंजीकृत सदस्य बूथ, ब्लॉक व जिला समेत सभी कार्यकर्ताओं को एक दूसरे से जोड़ने की व्यवस्था हो जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहेगी। सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर पार्टी नेता चौधरी मोहन ¨सह व ब्लॉक प्रधान मो¨हद्र ¨सह मुख्य रूप से मौजूद रहे।