भाजपा पहले अपना घर देखे : मीर
राज्य ब्यूरो जम्मू जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटाए जाने क
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटाए जाने के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा के प्रधान रविंद्र रैना ने आजाद को महासचिव पद न सौंपे जाने पर कहा कि कांग्रेस में सिर्फ नेहरू गांधी परिवार की ही चलती है। आजाद एक वरिष्ठ नेता है, जिनका अपमान किया गया।
कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। रैना के कटाक्ष पर भड़के प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के प्रधान जीए मीर ने कहा कि वह जोकर की तरह के सवालों का जवाब तो देना नहीं चाहते है, लेकिन मैं यह कहता हूं कि भाजपा को पहले अपना घर देखना चाहिए। आज आडवाणी कहां पर है। जसवंत सिंह को कैसे निकाला गया।
आजाद कांग्रेस के सम्मानजनक नेता हैं। वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह आज भी कार्यसमिति के सदस्य है। मीर ने आरोप लगाया कि भाजपा में तानाशाही है। कोई तीसरा बोल नहीं सकता है। गुलाम नबी आजाद एक निष्ठावान नेता है जो आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहेंगे।