कांग्रेस ने सीमांत लोगों की समस्याओं पर किया मंथन
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सीमावर्ती लोगों की समस्याओं और मांगों पर मंथन करने के लिए कांग्र
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सीमावर्ती लोगों की समस्याओं और मांगों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस ने एक सम्मेलन किया। यह सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस प्रचार विभाग के अध्यक्ष स. सर्वजीत ¨सह जौहल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय कोआर्डीनेटर पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व विधायक जहांगीर मीर, पूर्व विधायक ठाकुर पूरन ¨सह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी शामिल रहे।
सम्मेलन में स. सर्वजीत ¨सह जौहल ने कहा कि लंबे समय से सीमांत लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। छोटे से अंतराल के बाद होने वाली आकारण पाक गोलाबारी से लोगों का जीवन संकट में आ रहा है। सीमांत लोगों की सुरक्षा के लिए पांच मरले प्लाट उपलब्ध करवाने की मांग को भी सरकारों ने नजरअंदाज किया है। इससे लोगों में चिंता का माहौल है। केंद्र ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणाएं कीं, लेकिन आज तक किसानों के कर्ज माफ नहीं हो सके। इस दौरान उन्होंने सीमा पर पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को आरक्षित गांव का दर्जा देने की मांग उठाई।
कांग्रेस राष्ट्रीय कोआर्डीनेटर पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को पार्टी हाई कमान तक पहुंचाकर हल करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा, लोकसभा, स्थानीय निकाय तथा पंचायती चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।