जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले चार दिनों से खिली धूप के बाद मौसम राहत भरा हो गया है।पिछले सप्ताह की हाड़ कंपा देने वाली दिन की इंड सेतजो राहत मिली है लेकिन रात के समय शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। हालांकि पिछले कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है।
जम्मू सुंभाग में मात्र बनिहाल में रात का तापमान शून्य से नीचे -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कश्मीर संभाग में अभी सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। गुलमर्ग की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुकुरनाग का न्यूनतम तापमान -3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का न्यूनतम तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
धूप खिलने से पहाड़ों पर गिरी ताजा बर्फ के पिघलने का सिलसिला तेजी से जारी है। जिसके चलते शरीर का चीरने वाली ठंडी हवा जारी है।खासकर सूर्य ढलते और सुबह पहले पहर से दस बजे तक शीतलहर के बीच निकलना मुश्किल हो रहा है। पूरे जम्मू-कश्मीर में इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।पिछली रात कारगिल का न्यूनतम तापमान -21.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान -3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।लेह का न्यूनतम तापमान -18.0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले सप्ताह की बारिश, बर्फबारी, कोहरे और शीतलहर के बाद तीन दिनों से लगातार खिली धूप से मौसम पिछले दिनों के मुकाबले राहत भरा हो गया है।हालांकि खिली धूप के बावजूद जम्मू संभाग में अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
वहीं कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जनवरी महीने में बारिश, बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से नीचे ही रहने की संभावना है।रविवार से आंशिक बादल रहेंगे।
कहां कितना रहा तापमान :
- स्थान अधिकतम न्यूनतम
- जम्मू 18.5 6.9
- कटड़ा 17.5 6.0
- बनिहाल 10.2 -0.6
- भद्रवाह 11.1 0.6
- बटोत 11.0 0.9
- श्रीनगर 9.8 -1.0
- गुलमर्ग 1.2 -7.5
- पहलगाम 5.3 -2.8
- काजीकुंड 9.0 -3.1
- कुपवाड़ा 11.8 -1.5
- कुकरनाग 6.9 -3.3
a