Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीत लहर का प्रकोप जारी, मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 18.0 जबकि न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी आगे ठंड का प्राकेप बढ़ेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 01:02 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीत लहर का प्रकोप जारी, मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
ट्रैफिक विभाग के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मरम्मत का कार्य शाम 7 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रीय होने वाला है।रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे शीतलहर का प्रकोप बढे़गा। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। कमर्शियल व निजी वाहनों को आज न तो श्रीनगर से जम्मू और न ही जम्मू से श्रीनगर जाने की इजाजत दी गई।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।26 दिसंबर की शाम से 27 दिसंबर की शाम के बीच कश्मीर घाटी और कारगिल में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।कश्मीर में जारी चिल्ले कलां के चलते अक्सर सबसे ज्यादा ठंड रहती है।चिल्ले कलां 31 जनवरी तक जारी रहेगा।शीतलहर के साथ-साथ कोहरे और धुंध ने जीवन की रफ्तार थाम रखी है।सुबह और देर शाम घरों से निकलना मुश्किल है। शुक्रवार को जम्मू में धूप निकली हुई।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्यो के चलते बंद पड़ा है।कश्मीर संभाग में न्यूनतम मापमान सामान्य नीचे माइनस में ही चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

लद्दाख संभाग में कारगिल सबसे ठंडा चल रहा है।कारगिल का न्यूनतम तापमान -16.4 रहा। लेह का न्यूनतम तापमान -13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू का अधिकतम तापमान 20.7, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधकितम तामपान 4.4 जबकि न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 18.0 जबकि न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी आगे ठंड का प्राकेप बढ़ेगा। अगली बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भारी गिरावट आएगी। बादल छाए रहने पर न्यूतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी लेकिन मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान गिरेगा।

वहीं ट्रैफिक विभाग के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मरम्मत का कार्य शाम 7 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.