Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: बढ़ने लगी ठंड, अभी नहीं दिख रहे बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में सुबह मौसम साफ रहनेके बाद हल्के बादल छायेंगे जबकि जम्मू और लेह में मौसम साफ रहेगा।अगले 15 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे। शुष्क ठंड इसी तरह बढ़ती जाएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:59 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: बढ़ने लगी ठंड, अभी नहीं दिख रहे बारिश के आसार
बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जगरण संवाददाता : दीपावली तक बारिश का कोई आसार नहीं है। हालांकि शुष्क ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जाएगा।पहले ही लेह का न्यूनतम तापमान करीब सप्ताह भर से जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है।वहीं कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।दो दिन पहले उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से मौसम के मिजाज पूरी तरह से बदल गए हैं। सुबह शाम जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ गई है।वहीं बुधवार को पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाली मुगल रोड भी एक तरफा खोल दिया गया है। सुबह कश्मीर से जम्मू के लिए फ्रूट के ट्रक छोडे़ गए वहीं श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियां रवाना की गई।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में सुबह मौसम साफ रहनेके बाद हल्के बादल छायेंगे जबकि जम्मू और लेह में मौसम साफ रहेगा।अगले 15 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे। शुष्क ठंड इसी तरह बढ़ती जाएगी।उच्च पहांड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी के बाद श्रीनगर का न्यूनत तापामान 0.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।काजीकुंड का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।श्री अमर नाथ यात्रा के अाधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 19.1 डिग्री सेल्सिसयस तक उछला।

कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 23.1 जबिक न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 12.0 न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी हल्की बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनत तापमान -6.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं कारगिल का न्यूनत तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल, भद्रवाह काफी ठंडा चल रहा है।न्यूतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और रात काे ठंड भी बढ़ती जा रही है।

बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।बनिहाल का अधिकतम तापमान 25.4, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 23.3, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.