महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटियों को हाउस अरेस्ट करने का दावा, इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटियों ने 13 जुलाई से एक दिन पहले अपने आवास पर नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है।
-1783872481356_m.webp)
महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटियों को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा।
HighLights
महबूबा मुफ्ती और बेटियों ने हाउस अरेस्ट का आरोप लगाया
13 जुलाई मार्टियर्स डे से एक दिन पहले नजरबंद किया गया
जम्मू-कश्मीर पुलिस पर लगाया आरोप, नहीं मिली प्रतिक्रिया
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और उनकी बेटियों इल्तिजा मुफ्ती तथा इर्तिका मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि 13 जुलाई (मार्टियर्स डे) से एक दिन पहले उन्हें उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है।
इल्तिजा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को उनके घर तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने लिखा कि कि मार्टियर्स डे की पूर्व संध्या पर हमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है।
क्या यही वह सामान्य स्थिति है, जिसका दावा किया जाता है? स्थानीय सरकार भी पुलिस का इस्तेमाल विरोधियों को हिरासत में लेने और अन्य कार्रवाइयों के लिए कर रही है।
महबूबा मुफ्ती की बड़ी बेटी इर्तिका मुफ्ती ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि कि 12 जुलाई को आखिर हमें हाउस अरेस्ट क्यों किया गया है? मैं कोई राजनीतिक हस्ती भी नहीं हूं, फिर मुझे घर से बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही? आज तो मार्टियर्स डे भी नहीं है।
यह आरोप ऐसे समय सामने आए हैं, जब 13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कई राजनीतिक दल मार्टियर्स डे के रूप में मनाते हैं।जबकि प्रदेश भाजपा इसे काला दिवस के रूप में मनाती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस या प्रशासन की ओर से महबूबा की बेटियों के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
