विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: पिछड़े वर्गों की मदद के लिए जम्मू में खुला सिटी लाइवलीहुड सेंटर

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sat, 10 Jul 2021 09:21 AM (IST)

यह केंद्र समाज के पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगा। इससे सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार किए ...और पढ़ें

शहरों की मजबूती का आकलन इसकी आर्थिक समृद्धि से किया जाता है।
शहरों की मजबूती का आकलन इसकी आर्थिक समृद्धि से किया जाता है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के लिए सिटी लाइवलीहुड सेंटर व कोट भलवाल के लिए 80 करोड़ की लागत वाले इंटीग्रेटेड सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का ई-उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने जम्मू शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जम्मू नगर निगम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाने के निर्देश दिए।

श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्ट की ई-लांचिंग करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि शहरों का विकास व विस्तार करते हुए पर्यावरण का पूरा ध्यान रखे जाने की जरूरत है। कोट भलवाल की तरह श्रीनगर में भी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा स्थापित करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए शहरीकरण बहुत जरूरी है। शहरों की मजबूती का आकलन इसकी आर्थिक समृद्धि से किया जाता है।

ऐसा बेहतर संचार, पर्यावरण, कचरा प्रबंधन, संस्कृति से संभव होता है। उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर के बड़े शहरों में बेहतर प्रबंधन के साथ लोगों की जरूरतों को पूरा करना जरूरी है। ऐसे में नए प्रोजेक्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

सिटी लाइवलीहुड सेंटर के बारे में विचार व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि इस इसे नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन को मजबूत बनाने के मकसद से स्थापित किया गया है। यह केंद्र समाज के पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगा। इससे सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार में बेचने, नए बाजार तलाशने के साथ व्यापार करने के लिए समाज के कमजोर वर्गों को सूचना व सहयोग मिलेगा।

जम्मू आवास एवं विकास एजेंसी द्वारा शुरू किए गए इस सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ऋण देना, प्रोजेक्ट के प्रस्ताव बनाना, औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण करने के साथ कानूनी सहायता भी दी जाएगी। सेंटर शहर की जरूरत के हिसाब से कौशल विकास को भी बल देगा।

कार्यक्रम में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।