ग्राहकों के लिए क्रिसमस केक मिक्सिंग
जागरण संवाददाता, जम्मू : क्रिसमस-डे और नववर्ष की पार्टी में अपने ग्राहकों को 'क्रिसमस केक'
जागरण संवाददाता, जम्मू : क्रिसमस-डे और नववर्ष की पार्टी में अपने ग्राहकों को 'क्रिसमस केक' पेश करने के लिए होटल 'सिगनेट पार्क एशिया' में शुक्रवार को केक मिक्सिंग का आयोजन किया गया। अब मिक्स सामग्री को क्रिसमस तक रखा जाएगा। इसके बाद क्रिसमस पर केक तैयार कर पेश किया जाएगा।
होटल के जनरल मैनेजर अमित सूद ने बताया कि सर्दियों से पूर्व जब कटाई का सीजन होता था तो बड़ी संख्या में फल झड़ते थे। क्रिश्चियन समुदाय के लोग इन फलों व मेवों को मिक्स कर क्रिसमस फ्रूट केक तैयार करते थे। लोग इस मिक्स को अगले साल तक रखते थे। इसी परंपरा को निभाते हुए होटल द्वारा केक मिक्सिंग का आयोजन किया गया, जिसमें फलों के अलावा मेवों को वाइन के साथ मिक्स किया गया है। अब इस मिक्स को कुछ दिनों के लिए रखा जाएगा फिर क्रिसमस से पूर्व केक तैयार किया जाएगा।
सूद के मुताबिक केक मिक्सिंग त्योहारों के आगमन का भी प्रतीक है। अब यह अवसर सामाजिक कार्यक्रम का रूप ले चुका है, जो क्रिसमस से करीब एक माह पूरा आयोजित होता है।