विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LG सिन्हा से मिले चिनार कोर के कोर कमांडर, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर की चर्चा

Published: Fri, 27 Feb 2026 11:59 AM (IST)

चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान कश्मीर संभाग ...और पढ़ें

कैप्शन: एलजी सिन्हा से मुलाकात करते हुए लेफ्टिनेंट

कैप्शन: एलजी सिन्हा से मुलाकात करते हुए लेफ्टिनेंट

HighLights

  1. कोर कमांडर ने उपराज्यपाल सिन्हा से की मुलाकात।

  2. कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और सीमावर्ती हालात पर चर्चा।

  3. आतंकवाद-रोधी अभियानों व नागरिक सुरक्षा पर जोर।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सेना की चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सुरक्षा हालात की जानकारी दी।

श्रीनगर के लोकभवन में हुई इस भेंट के दौरान प्रदेश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, सीमावर्ती क्षेत्रों के हालात, आतंकवाद-रोधी अभियानों की प्रगति के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

कोर कमांडर ने उपराज्यपाल को राष्ट्र निर्माण में कोर की भूमिका के साथ युवाओं की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सिविल-सेना समन्वय के साथ सेना, प्रशासन संबंधी कई मुद्दों पर बात हुई। सेना व प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में स्थायी शांति आएगी।