Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: मुख्य सचिव अरुण मेहता का निर्देश, मार्च 2022 तक SSB 10 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया करे पूरी

जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने हाल ही में 2000 पदों का चयन किया है। मुख्य सचिव ने बोर्ड से कहा कि दस हजार पदों को भरने की प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी की जाए। सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी मार्च तक पूरी की जाए।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:17 PM (IST)
Jammu Kashmir: मुख्य सचिव अरुण मेहता का निर्देश, मार्च 2022 तक SSB 10 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया करे पूरी
मुख्य सचिव ने जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि दस हजार पदों की भर्ती की प्रक्रिया को मार्च 2022 तक पूरा किया जाए। मुख्य सचिव ने जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड और जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।

loksabha election banner

बैठक में गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा, उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतिश्वर कुमार, सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनाेज कुमार द्विवेदी, बोर्ड के चेयरमैन और कमीशन के सचिव ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने जोर देकर कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना सरकार की प्राथमिकता है और इस संबंध में प्रभावी कदम उठाए जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से हो।

बैठक में उन्हें बताया गया है कि जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने हाल ही में 2000 पदों का चयन किया है। मुख्य सचिव ने बोर्ड से कहा कि दस हजार पदों को भरने की प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी की जाए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी मार्च तक पूरी की जाए। सामान्य प्रशासन विभाग से कहा गया कि समय पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड को अतिरिक्त मैनपावर दी जाए। यह भी फैसला किया गया कि प्रशासनिक, पुलिस व अकाउंट के अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा परीक्षा हर साल ली जाए। इसके लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग से कहां गया कि वह रिक्त पड़े पदों को संबंधित विभागों से रेफर करे और इसके लिए कैलेंडर तैयार करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.