मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 15 घंटे तक सुनी लोगो की समस्याएं
मुख्यमंत्री ने किसी को निराश नही किया और रात दो बजे तक समस्याएं सुनती रही। यही नही, मौके पर उनका समाधान भी करती गई।
जम्मू, [राज्य ब्यूरो]। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती लोगो से सीधा संवाद बनाने के लिए शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के तहत नए रिकॉर्ड बना रही है। रविवार को डोडा मे उन्होने पंद्रह घंटे से भी अधिक समय तक लोगो की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने किसी को निराश नही किया और रात दो बजे तक समस्याएं सुनती रही। यही नही, मौके पर उनका समाधान भी करती गई।
दशको बाद किसी मुख्यमंत्री ने राज्य मे इतनी लोगो की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह 10.30 बजे लोगो की समस्याओ को सुनना शुरू किया। अंतिम प्रतिनिधिमंडल डोडा के पालमस इलाके से आया था, जिसने करीब रात 1.40 बजे मुख्यमत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमडल ने क्षेत्र मे फुटपाथ का निर्माण करने की मांग की। उनकी हालत को देख मुख्यमत्री ने फुटपाथ के निर्माण, बिजली और पेयजल की सुविधा के विस्तार के लिए तत्काल 15 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए डोडा जिले के विभिन्न क्षेत्रो से एक सौ प्रतिनिधिमंडल आए हुए थे। लोग दशको बाद किसी मुख्यमंत्री द्वारा इतने लंबे समय तक मिलने के बाद उत्साहित नजर आए। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को किश्तवाड़ मे रात 11.30 बजे तक लोगो से मिली। मुख्यमत्री ने जिला अस्पताल, डोडा के लिए डिजिटल एक्सरे खरीदने के लिए 25 लाख रुपयेऔर शहर मे स्टेडियम के शेष काम पूरा करने के लिए 20 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले के मरमत इलाके मे सामुदायिक हॉल के निर्माण की भी घोषणा की।