Move to Jagran APP

छीरिंग दोरजे लद्दाख भाजपा के पहले प्रधान बने, कहा-भाजपा को मजबूत बनाने की मुहिम चलाएंगे

पार्टी हाईकमान की ओर से सौंपी अहम जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। वह जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर आभार जताने के साथ दिशा निर्देश भी लेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 02:00 PM (IST)
छीरिंग दोरजे लद्दाख भाजपा के पहले प्रधान बने, कहा-भाजपा को मजबूत बनाने की मुहिम चलाएंगे
छीरिंग दोरजे लद्दाख भाजपा के पहले प्रधान बने, कहा-भाजपा को मजबूत बनाने की मुहिम चलाएंगे

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद अलग केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में भाजपा के पहले प्रधान छीरिंग दोरजे पार्टी हाईकमान को विश्वास में लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोरजे जल्द दिल्ली दौरा कर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने संबंधित मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाएंगे।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता छीरिंग दोरजे को लद्दाख भाजपा का पहला प्रधान मनोनीत करने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। औपचारिक आदेश राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी किया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर भाजपा लद्दाख में पार्टी गतिविधियों का संचालन कर रही थी।

लद्दाख भाजपा के गठन की तैयारियों को तेजी देने के संगठन महामंत्री अशोक कौल जल्द लद्दाख का दौरा करेंगे। कौल इस समय कश्मीर में हैं। इसके बाद वह लेह में लद्दाख भाजपा के प्रधान व अन्य वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर लद्दाख भाजपा के पदाधिकारियों के गठन संबंधी फैसला करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार लद्दाख भाजपा के पदाधिकारियों की सूची तैयार करने के बाद इसे दिल्ली में पार्टी हाईकमान को सौंपा जाना है। इसके बाद हाईकमान प्रदेश पदाधिकारियों के नाम पर अपनी मुहर लगाएगा। भाजपा जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की मुहिम चलाई हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कश्मीर घाटी में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जुटी हुई है।

लेह व कारगिल जिलों में भाजपा को मजबूत बनाएंगे

लद्दाख के नए प्रदेश अध्यक्ष छीरिंग दोरजे का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वह जल्द टीम बनाकर लद्दाख के लेह व कारगिल जिलों में भाजपा को मजबूत बनाने की मुहिम चलाएंगे। भाजपा केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को सशक्त बनाने की केंद्र सरकार की मुहिम को कामयाब बनाने में पूरा सहयोग देगी। पार्टी हाईकमान की ओर से सौंपी अहम जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। वह जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर आभार जताने के साथ दिशा निर्देश भी लेंगे।

अब 15 से मंडल स्तर पर प्रवास करेंगे भाजपा नेता

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी का जनाधार बढ़ाने की मुहिम के तहत 15 मार्च से मंडलों में दो दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ लोगों के मसलों को दूर करने की भी कोशिशें होंगी। जम्मू में आठ मार्च को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दो दिवसीय प्रवास की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला प्रधान, पूर्व विधायक व एमएलसी भी हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर दो दिन बिताने की मुहिम 22 मार्च तक जारी रहेगी। बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

इस दौरान लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी आर्थिक स्थिति बढ़ाने की भी कोशिशें होंगी। प्रदेश भाजपा इस समय जम्मू कश्मीर में पंचायत उपचुनाव की तैयारी कर रही है। दूरदराज इलाकों के लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल करने की कोशिशें जारी हैं। मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी जमीनी सतह पर काम कर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिशें होंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि प्रवास के माध्यम से पार्टी का हर वरिष्ठ नेता उनके बीच जाकर जमीनी हालात का जायजा लेगा।

किसी क्षेत्र के विधायक रहे भाजपा नेताओं को अपने इलाकों के बजाए दूसरे इलाके के मंडल में जाकर दो दिन बिताने होंगे। पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देशों पर यह मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान भाजपा नेता लोगों के मसलों को हल करने की दिशा में कार्रवाई करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बैठकें कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेंगे। इस दौरान उजागर हुए मसलों को उपराज्यपाल प्रशासन से उठाकर उनका समाधान करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.