Move to Jagran APP

जम्मू नगर निगम के छठे मेयर हैं चंद्रमोहन, शहरवासियों ने दिल खोलकर किया स्वागत

2005 में पहला मेयर बनने का सौभाग्य भाजपा के कविंद्र गुप्ता को मिला। वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह चौधरी, 2007 में नरेंद्र सिंह, 2008 और 2009 में लगातार दो बाद कविंद्र गुप्ता मेयर रहे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:55 AM (IST)
जम्मू नगर निगम के छठे मेयर हैं चंद्रमोहन, शहरवासियों ने दिल खोलकर किया स्वागत
जम्मू नगर निगम के छठे मेयर हैं चंद्रमोहन, शहरवासियों ने दिल खोलकर किया स्वागत

जम्मू, जेएनएन। वर्ष 2005 में जब 27 साल बाद चुनाव हुए तो पहला मेयर चुना गया। तब मेयर का कार्यकाल एक साल का था। लिहाजा पांच वर्षों में पांच मेयर चुने गए। पहला मेयर बनने का सौभाग्य भाजपा के कविंद्र गुप्ता को मिला। उनके बाद वर्ष 2006 में कांग्रेस के मनमोहन सिंह चौधरी मेयर बने। तीसरी बार 2007 में चुनाव हुए तो कांग्रेस के नरेंद्र सिंह मेयर पद पर काबिज हुए। उसके बाद फिर 2008 और 2009 में लगातार दो बाद कविंद्र गुप्ता मेयर रहे। कविंद्र एकमात्र ऐसे नेता रहे जो पांच बार मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे और तीन बार विजयी रहे। इसके बाद कविंद्र जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर और राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रहे। अब 9 वर्ष बाद हुए चुनावों में भाजपा के चंद्रमोहन गुप्ता छठे मेयर बने। चंद्रमोहन गुप्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह प्रदेशा भाजपा के लगातार तीन बार कोषाध्यक्ष रहे। वहीं डिप्टी मेयर के लिए यह छठा चुनाव था। इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह जम्वाल चार बार डिप्टी मेयर रहे। कांग्रेस की रानी गार्गी बलोरिया भी डिप्टी मेयर रहीं। इस बार भाजपा की पूर्णिमा शर्मा डिप्टी मेयर चुनी गई हैं।

prime article banner

फॉदर आॅफ द सिटी

मेयर को फॉदर ऑफ द सिटी कहा जाता है। मेयर को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रहता है। वह शहर के प्रथम नागरिक भी कहलाते हैं। मेयर की देखरेख में ही शहर का विकास होता है। नगर निगम के अधीन सभी विभागों की शहरी विंग रहती हैं। इस बार जम्मू में अढ़ाई साल के लिए मेयर रहेगा। पिछली बार एक-एक साल के लिए मेयर बनाया गया था।

शनिवार को संभालेंगे पद

शनिवार 17 नवंबर को नवनिर्वाचित मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा टाउन हाल में उनके कार्यालय में पद संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैणा, पूर्व मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, विभिन्न विधायकों, सभी कॉरपोरेटरों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को खुला आमंत्रण दिया गया है। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने स्वयं सभी को इसका आमंत्रण दिया।

शहरवासियों ने दिल खोलकर किया स्वागत

जम्मू शहर के लोगों ने अपने मेयर व डिप्टी मेयर का दिल खोलकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी ने भी मेयर व डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद शहर की सड़कों पर जश्न मनाया और जनता का आभार प्रकट किया। जनता ने भी मेयर चन्द्रमोहन गुप्ता व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जम्मू नगरनिगम के दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी जहां-जहां से भी गुजरे, लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

ठप पडे़ विकास कार्यों को लगेंगे पंख

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए इस वित्तीय वर्ष के लिए 300 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। ऐसे ही पंचायत के लिए 700 करोड़ रुपये घोषित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में जम्मू नगर निगम में कॉरपोरेटरों के पहुंचने से अब केंद्र से भी फंड मिलना शुरू हो जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने तथा भविष्य में चुनावों के मद्देनजर इस बार खूब पैसा मिलने वाला है। साफ है कि आने वाले दिनों में जम्मू के दिन बदल जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.