Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर में कल बारिश-बर्फबारी की संभावना, शीतलहर का कहर जारी

श्रीनगर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 16 से 19 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश बर्फबारी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 12:35 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में कल बारिश-बर्फबारी की संभावना, शीतलहर का कहर जारी
जनवरी महीने में किसी बड़ी बारिश, हिमपात का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने और बारिश और बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जम्मू संभाग के जिन क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया था वहां तापमान में उछाल आया और पूरे जम्मू संभाग में इस समय न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर है। अधिकतम क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल चल रहा है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 16 से 19 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।वहीं जनवरी महीने में किसी बड़ी बारिश, हिमपात का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से श्चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुई थी, 31 जनवरी को समाप्त होगी।वहीं जम्मू के लोगों अनुसार जलोहड़ी वाला महीना जम्मू क्षेत्र का सबसे ठंडा महीना रहता है। जिस असर दिख रहा है। कोहरे के साथ शीतलहर इस कदर परेशान कर रही है जीवन की रफ्तार थम सी गई है। कड़ाके की ठंड के बीच हर कोई घर में ही रहना पसंद कर रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोग घरों में ही बैठने को मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 1.2, पहलगाम में 5.4 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र मेंए द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.4 नीचे, लेह में शून्य से 14.3 नीचे और कारगिल में शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.4, कटडा 5.4, बटोत 4.5, बनिहाल 4.0 और भद्रवाह 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना रहा तापमान :

स्थान   अधिकतम   न्यूनतम

जम्मू      13.1       8.4

कटड़ा    15.0       5.4

बनिहाल   8.1        4.0

भद्रवाह   9.1        0.5

बटोत      11.0      4.5

श्रीनगर  6.4       -1.2

गुलमर्ग    1.5       -7.0

पहलगाम  6.0       -5.4

काजीकुंड 7.6       -3.4

कुपवाड़ा   7.8       -2.1

कुकरनाग  4.9      -4.5 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.