Move to Jagran APP

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को मोदी कर रहे साकार: किरण रिजिजू

मंत्री रिजिजू ने इस दौरान युवाओं को सफाई अभियान को जारी रखने के साथ खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 04:45 PM (IST)
महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को मोदी कर रहे साकार: किरण रिजिजू
महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को मोदी कर रहे साकार: किरण रिजिजू

जम्मू, जेएनएन। महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। हरेक व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बना चाहिए। यह अभियान राजनीतिक पार्टी से जुड़ा नहीं बल्कि हम सबसे जुड़ा है। इसीलिए हम सभी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। घर को ही नहीं आसपास भी सफाई रखनी होगी तभी हम स्वच्छ व स्वस्थ्य रह पाएंगे। यह संदेश केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग, जेएंडके स्टेट स्पोर्टस काउंसिल, नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से कही।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री की अगुवाई में दोनों विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी कैनाल रोड पर एकत्र हुए। मंत्री रिजिजू ने इस दौरान युवाओं को सफाई अभियान को जारी रखने के साथ खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वहां मौजूदा युवाओं ने भी मंत्री को इस बात का विश्वास दिलाया कि वह स्वच्छता की मशाल आगे बढ़ाते जाएंगे।

फरवरी में कश्मीर में होंगे विंटर गेम्स

कश्मीर में फरवरी माह में विंटर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जम्मू के भगवती नगर में मल्टीपपर्ज इंडोर स्पोटर्स हॉल के उद्घाटन के दौरान मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विंटर स्पोटर्स भारत के लिए नया है। कश्मीर सहित पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विंटर गेम्स हो सकते हैं। फरवरी के अंत में कश्मीर में देश के विंटर गेम्स करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में खेल सचिव से बात हो चुकी है। वह कश्मीर घाटी जाकर जम्मू कश्मीर में विंटर गेम्स का आयोजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए नि:शुल्क फिजिकल एजुकेशन, टेक्निकल एजुकेशन और कोचिंग व ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसका खर्च भारत सरकार उठाएगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में नदी और झीलों हैं। यहां वोटर स्पोटर्स की क्षमता है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार फंड जारी करेगी। भारत सरकार का खेल मंत्रलय जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन करवाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर जिम्नास्टिक, जूडो, बॉक्सिंग, फेंसिंग में और अधिक बढ़ सकते हैं। आगामी रिव्यू बैठक में इसके लिए अलग से फंड मुहैया करवाने पर विचार किया जाएगा।

2028 के ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में होगा भारत

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि खेल मंत्रलय ने देश के खिलाड़ियों के लिए एक लक्ष्य रखा है। ओलंपिक में भारत का आज तक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी को मद्देनजर रखते हुए ओलंपिक टॉस्क फोर्स बनाई है। कुछ कदम ऐसे उठाए जा रहे हैं जिससे आठ वर्षो में खेल की दुनिया में भारत विश्व में बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। तय लक्ष्य के अनुसार, भारत 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाली ओलंपिक खेलों में शीर्ष दस देशों में स्थान बनाएगा।

विकास में बाधा था अनुच्छेद 370

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर आने वाले दिनों में एक बहुत बड़ा स्पोटर्स पॉवरहाउस बनकर उभरेगा। पूर्व सरकारों ने केवल राजनीति की है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर को पांच वर्षों में देश का सबसे विकसित प्रदेश बनने से कोई भी नहीं रोक सकेगा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षो में केंद्र सरकार ने जितनी तवज्जो जम्मू कश्मीर को दी है, उतनी किसी अन्य राज्य को नहीं दी। आने वाले पांच महीनों में कई सारे इंडोर और आउटडोर स्टेडियम लोगों को समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर देश के लिए महत्वपूर्ण है। यहां के लोगों को इसका एहसास होना जरूरी है। यहां के विकास में अनुच्छेद 370 बहुत बड़ी बाधा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.