लद्दाख को विश्व के खेल मानचित्र पर लाने की कवायद
राज्य ब्यूरो जम्मू केंद्र सरकार ने लद्दाख को खेल मानचित्र पर चमकाने के लिए कमर कस ली है। आíथक
राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्र सरकार ने लद्दाख को खेल मानचित्र पर चमकाने के लिए कमर कस ली है। आíथक विकास की दौड़ में पिछड़े रहे लद्दाख में खेलों के माध्यम से क्राति लाने की तैयारी कर ली है। सोमवार को केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने लद्दाख पहुंचकर वहा के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई परियोजनाओं की नींव रखी। इसके साथ ही साइर्कंलग रैली में भाग लेकर केंद्रशासित प्रदेश में फिट इंडिया अभियान का श्रीगणेश किया।
लेह के ओपन स्टेडियम र्में ंसथेटिक ट्रैक, जिम्नेजियम और फुटबाल मैदान में एस्ट्रो टर्फ की नींव रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लद्दाख में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढाचा जुटाकर क्षेत्र को विश्व के खेल मानचित्र पर चमकाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आधुनिक खेल सुविधाओं वाला लेह स्टेडियम जनवरी 2021 तक खिलाड़ियों को समíपत कर दिया जाएगा। स्टेडियम र्में ंसथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ पर करीब 10.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस दौरान खेल मंत्री ने आइस हॉकी के खिलाड़ियों से भी भेंट की। उन्होंने कहा कि लद्दाख से आइस हॉकी के खिलाड़ी देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल फेडरेशन द्वारा आइस हॉकी को जल्द मान्यता दी जाएगी ओरउसके लिए सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जोड़ा कि लद्दाख में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस मौके पर उपराज्यपाल आरके माथुर भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि इन सुविधाएं काफी फायदेमंद रहेंगी और इन कार्यो को जल्द पूरा करवाया जाए। राज्यपाल से की लद्दाख की उम्मीदों पर चर्चा
दोपहर में केंद्रीय मंत्री ने राजनिवास में उपराज्यपाल आरके माथुर के साथ भेंट कर लद्दाख की चुनौतियों, जरूरतों व केंद्र से उम्मीदों व पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर लद्दाख में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात पर काबू पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार हुआ। उन्होंने हिल काउंसिल के पदाधिकारियों से खेल गतिविधियों पर चर्चा की। फिट राष्ट्र बनाएं
लेह में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत साइìकलग से करते हुए खेल मंत्री ने इस दौरान पर्यटकों से कहा कि वे केवल लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ही न लें, बल्कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान को भी सफल बनाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि इसे जन आदोलन बनाएं।