Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री के दौरे से पूर्व आनन-फानन में सड़क को किया समतल

????? ?? ?????? ????? 10 ????? ?? ???? ????? ???????? ???? ??? ?? ??? ??? ???? ???? ?? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ?????? ??? ???????????? ?? ??????? ???? ? ??? ??? ?? ?? ????? ???? ?????? ?? ??? ???? ?? ???? ?? ??? ???? ??? ?? ???? ?? ????? ?? ???? ?? ?? ?? ??? ??????? ????? ?? ?? ???????? ?? ???? ???? ??? ??? ?? ????? ?? ?????? ?????? ?? ??? ?? ???? ????? ?? ??? ???? ??? ???? ????? ?? ??? ???? ??? ???? ???????? ??????? ???? ??? ??? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ?? ???? ?????? ?? ?? ?? ???? ?? ??? ?? ????? ???????? ??????? ??? ?? ????? ??? ???? ???? ?? ?????? ??????? ????? ????? ?? ????? ?? ??????????? ????? ?? ??? ???? ????? ?? ????? ???? ?? ??????? ???? ??? ?? ???? ?? ???? ????? ?? ???? ?????? ?????? -

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 02:52 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:17 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री के दौरे से पूर्व आनन-फानन में सड़क को किया समतल
केंद्रीय मंत्री के दौरे से पूर्व आनन-फानन में सड़क को किया समतल

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव टॉली मोड़ स्थित पावर स्टेशन में लगे 10 एमवीए के बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने आ रहे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के दौरे से पूर्व आनन-फानन में पीडब्ल्यूडी ने पावर स्टेशन की ओर जाने वाले 200 मीटर मार्ग पर मिट्टी, कंकड़ आदि डालकर इसको समतल बनाया, जबकि आगे का मार्ग आज भी खस्ताहाल है। रूपाला वीरवार को पावर स्टेशन आएंगे।

loksabha election banner

गांव कोठे शेख से लेकर टॉली मोड़ पावर स्टेशन तक जाने वाला डेढ़ किलोमीटर मार्ग वर्षो से खस्ताहाल है। इसकी मरम्मत के लिए लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं, मगर आज तक मार्ग की हालत नहीं सुधारी गई। मंत्री के दौरे से पूर्व जो मार्ग पावर स्टेशन तक जाता है, उसको रातों-रात आनन-फानन मिट्टी, कंकड़ आदि डालकर ठीक किया गया। उससे आगे के मार्ग को नहीं ठीक किया गया, जिसके चलते प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों रंजीत कुमार, सुरजीत सिंह, ओम प्रकाश, कुंदन शर्मा आदि का कहना है कि प्रशासन की ओर से केवल मंत्री की आंखों में धूल झोंकने के लिए जहां तक मंत्री को जाना है, वहां तक मार्ग को ठीक किया गया है। लोगों के अनुसार पिछले 10 साल से उक्त मार्ग खस्ताहाल है।

स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से मांग करते हुए कहा कि लोगों की पुरानी समस्या को दूर कर पूरे मार्ग को ठीक किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बाकी के मार्ग की हालत भी नहीं सुधारी गई तो वे सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के पास पूरे मार्ग को पक्का करने का प्रपोजल भेजा गया है। जल्द ही पूरे मार्ग की हालत सुधारी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.