Move to Jagran APP

कायर पाकिस्तान ने उड़ी-पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब, एक जवान सहित दो घायल

गोलीबारी में घायल जवान की पहचान सेना के 8 आरआर के अरुण वीर और 45 वर्षीय नागरिक मोहम्मद हुसैन के रूप में की गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 02:45 PM (IST)
कायर पाकिस्तान ने उड़ी-पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब, एक जवान सहित दो घायल
कायर पाकिस्तान ने उड़ी-पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब, एक जवान सहित दो घायल

उड़ी/पुंछ, जेएनएन। कायर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय जवानों को उकसाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों व नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिक उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर और जिला पुंछ के बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी कर रहे हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार उड़ी सेक्टर में एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए हैं। हालांकि भारतीय जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। सेना का कहना है कि इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

loksabha election banner

उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से देर रात से ही गोलाबारी की जा रही है। भारतीय जवान पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। रात को करीब दो घंटे के बाद गोलाबारी बंद कर दी गई थी परंतु आज दोपहर बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर गोले दागना शुरू कर दिए। इस गोलाबारी में एक सैनिक सहित दो लोग घायल हो गए हैं।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उड़ी सेक्टर के कमलकोट और उरोसा क्षेत्रों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। सेना ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी का आदान-प्रदान आज दोपहर तक जारी रहा। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सीमा शांत है। गोलीबारी में घायल जवान की पहचान सेना के 8 आरआर के अरुण वीर और 45 वर्षीय नागरिक मोहम्मद हुसैन के रूप में की गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक महीने से उड़ी के कमलकोट और हाजीपीर उप सेक्टरों में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

इसी बीच मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने जिला पुंछ के बालाकोट सेक्टर में अचानक भारतीय चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया गया परंतु जब भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो पाकिस्तानी सैनिकों ने चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। सैन्य सूत्रों के अनुसार गोलाबारी में गोलाबारी में तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि छह जानवरों के मारे जाने की भी सूचना है। अलबत्ता अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी चल रही है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 7.20 बजे के करीब बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की गई। भारतीय जवान पहले से ही सकर्त थे। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पहले आधे घंटे तक तो दोनों ओर से हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया गया परंतु उसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। जब जवाब में भारतीय जवानों ने भी बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया तो पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी थम गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो घंटे से सीमा पर शांति बनी हुई है। बीच-बीच में गोलीबारी हो रही है परंतु हमारे जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.