Move to Jagran APP

जेएंडके: पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तान ने चार बार भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों में गोलीबारी के साथ मोर्टार शेल के गोले दागे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 05:26 PM (IST)
जेएंडके: पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जेएंडके: पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, जेएनएन। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तान ने चार बार भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों में गोलीबारी के साथ मोर्टार शेल के गोले दागे हैं। हालांकि इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

loksabha election banner

पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर करमारा इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार तड़के अचानक भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मोटार्र शैल भी दागे। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में जमकर गोलीबारी की। यह सिलसिला रूक-रूककर करीब एक घंटे तक चला परंतु भारतीय जवानों के कड़े रूख को देखते हुए पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। ऐसा पहली बार नहीं है। नए साल के पहले दिन भी पाक सैनिकों ने पहले तो तड़के गोलीबारी की और उसके बाद दोपहर को भी उन्होंने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। वर्ष 2018 की बात करें तो बीते साल में पाकिस्तान 1456 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.