Move to Jagran APP

Ceasefire Violation: नापाक दुश्मन ने पुंछ में मस्जिद पर फेंका गोला, एक नमाजी की मौत-चार घायल

गोलाबारी के तुरंत बाद ही भारतीय सेना ने किरनी सेक्टर के साथ लगते रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया था। पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए लोगों ने बंकरों में शरण ली हुई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 05:50 PM (IST)
Ceasefire Violation: नापाक दुश्मन ने पुंछ में मस्जिद पर फेंका गोला, एक नमाजी की मौत-चार घायल
Ceasefire Violation: नापाक दुश्मन ने पुंछ में मस्जिद पर फेंका गोला, एक नमाजी की मौत-चार घायल

पुंछ जेएनएन। पुलवामा हमले की बरसी पर भी पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को जारी रखते हुए जिला पुंछ के शाहपुर आैर किरनी सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। दोपहर बाद से पाकिस्तान की आेर से रूक-रूककर की जा रही गोलाबारी के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागा गया एक गोला शाहपुर के रिहायशी इलाके में स्थित एक मस्जिद पर आ गिरा। जुम्मे की नमाज पढ़ रहे एक नमाजी की मौके पर ही मौत हो गइ जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले की पहचान बदरदीन के तौर पर हुइ है।

loksabha election banner

गोलाबारी के कारण शाहपुर, कस्बा आैर किरनी सेक्टर से सटे रिहायशी इलाकों में भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। हालांकि सरहद की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवान भी पाकिस्तान इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गोलाबारी के तुरंत बाद ही भारतीय सेना ने शाहपुर, कस्बा आैर किरनी सेक्टर के साथ लगते रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया था। पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए लोगों ने बंकरों में शरण ली हुई थी। दो बजे के बाद सरहद पर शांति रही। इस बीच जब शाहपुर गांव के कुछ लोग मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे, तभी पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक मोर्टार दागना शुरू कर दिए। इससे पहले की लोग सुरक्षित स्थानों की आेर पहुंचते, एक गोला मस्जिद पर आकर गिरा। इसमें एक नमाजी की मौके पर ही मौत हो गइ जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सेना के एक अधिकारी का कहना था कि भारतीय जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है।आज पुलवामा हमले की बरसी है और पाकिस्तान से इसी तरह की नापाक हरकत की उम्मीद लगार्इ जा सकती है। भारतीय जवान पूरी तरह से सतर्क हैं और गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी दोपहर करीब 12.50 बजे शुरू हुआ। पहले तो उन्होंने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु बाद में उन्होंने मोर्टार दागना शुरू कर दिए। शाहपुर, कस्बा और किरनी सेक्टर के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया था।

हमारे जवान भी पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोले दाग रहे हैं। सनद रहे कि पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतों को दोहराते हुए पुंछ जिला के किरनी सेक्टर में बुधवार-वीरवार मध्य रात्रि को 1:35 बजे नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम तोड़ते हुए मोर्टार शेल दागने सहित गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी सेना के निशाने पर पुंछ नगर के गुंतरियां इलाके में नियंत्रण रेखा के नजदीक पुरानी एवं ऐतिहासिक साई मीरा बक्श दरगाह थी। गोलाबारी से सीमा पर किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। एक मोर्टार शेल दरगाह की छत पर गिरने से छत क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा कई मोर्टार गांव में भी गिरे, जिससे मोहम्मद अकरम के घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.