Move to Jagran APP

अखनूर के केरी बट्टल में गोलाबारी, राजौरी-पुंछ शांत

थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के रविवार को दिल्ली लौटने के बाद सोमवार तड़के पाकिस्तान ने केरी बट्टल में नियंत्रण रेखा पर गोले दागना शुरू कर दिए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 12:16 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 12:16 PM (IST)
अखनूर के केरी बट्टल में गोलाबारी, राजौरी-पुंछ शांत
अखनूर के केरी बट्टल में गोलाबारी, राजौरी-पुंछ शांत

राज्य ब्यूरो। नियंत्रण रेखा पर दो दिन की शांति के बाद पाकिस्तान सेना ने जम्मू जिले के अखनूर के केरी बट्टल सेक्टर में गोले दागकर दशहत फैला दी। अलबत्ता राजौरी, पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर शनिवार के बाद से शांति बरकरार है।

loksabha election banner

थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के रविवार को दिल्ली लौटने के बाद सोमवार तड़के पाकिस्तान ने केरी बट्टल में नियंत्रण रेखा पर गोले दागना शुरू कर दिए। तड़के तीन बजे शुरू हुई यह गोलाबारी सुबह साढ़े छह बजे तक जारी रहा। सेना ने इस गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया। सेना प्रवक्ता के अनुसार इस गोलाबारी में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नही है।

वहीं दूसरी ओर राजौरी-पुंछ जिलों में शनिवार के बाद से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी नही की गई है। पाकिस्तान ने शुक्रवार रात को पुंछ में भारी गोलाबारी कर तीन लोगों की जान ले ली थी जबकि छह को घायल कर दिया था। शनिवार को पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशहरा व झंगड़ में गोलाबारी की थी। उसके बाद से पाकिस्तान की ओर से कोई गोलाबारी नही हुई है। इसके बाद भी सीमांत जिलों के लोगों में दहशत का माहौल बरकरार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.