Move to Jagran APP

Ceasefire Violation: पाकिस्तानी रेंजरों ने मेंढर-मनकोट सेक्टर में दागे गोले, भारतीय जवानों ने भी दिया कड़ा जवाब

भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी चौकियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सेना की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 12:30 PM (IST)
Ceasefire Violation: पाकिस्तानी रेंजरों ने मेंढर-मनकोट सेक्टर में दागे गोले, भारतीय जवानों ने भी दिया कड़ा जवाब
Ceasefire Violation: पाकिस्तानी रेंजरों ने मेंढर-मनकोट सेक्टर में दागे गोले, भारतीय जवानों ने भी दिया कड़ा जवाब

जम्मू, जेएनएन। भारतीय जवानों ने बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी रेंजर्स बाज नहीं आ रहे हैं। आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं। जिला पुंछ में इसी प्रयास के साथ पाकिस्तानी सैनिक करीब एक महीने से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। आज तड़के करीब तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने जिला पुंछ के मनकोट और मेंढर सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की।

loksabha election banner

सैन्य सूत्रों का कहना है कि पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाना शुरू किया। जब भारतीय जवानों ने भी जवाब में गोलीबारी की तो उसके बाद उन्होंने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागना भी शुरू कर दिए। भारतीय जवानों ने भी कड़ा जवाब दिया। करीब दो घंटे यानी सुबह 5.00 बजे तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। हालांकि इस गोलाबारी में मेंढर व मनकोट इलाकों में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी चौकियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सेना की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

जिला पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना कई महीनों से इस तरह रुक-रुक कर गोलाबारी कर रही है। गत सोमवार सुबह भी पाकिस्तानी रेजरों ने इसी समय 3.20 बजे मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर बसूनी व डराना गांव में मोर्टार दागे थे। गोलाबारी से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय निवासी मुहम्मद फारूक पुत्र वलायत हुसैन निवासी बसूनी ने बताया कि गोलाबारी के समय परिवार के सदस्य मकान में सोए हुए थे। तभी अचानक गोलाबारी से उनकी नींद टूट गई। हम जब तक कुछ समझ पाते हमारे घर की छत पर मोर्टार आ गिरा, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। महिलाएं और बच्चे चिल्लाने लगे। किसी तरह वे घर से निकले और पड़ोसियों के घर में शरण ली। बाद में कई मोर्टार हमारे गांव में गिरे। फारूक ने बताया कि काफी समय से पाक सेना फायरिंग रेंज बढ़ाकर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.