Move to Jagran APP

Ceasefire violation in Sunderbani: पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में दागे गोले; एक जवान शहीद, दो घायल, जवाबी कार्रवाई पाक सैनिक मार गिराया

श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण लोग नहाकर मंदिरों में जा रहे थे। जैसे ही गोलाबारी शुरू हुई लोग सुरक्षित स्थानों की भाग गए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 02:00 PM (IST)
Ceasefire violation in Sunderbani: पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में दागे गोले; एक जवान शहीद, दो घायल, जवाबी कार्रवाई पाक सैनिक मार गिराया
Ceasefire violation in Sunderbani: पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में दागे गोले; एक जवान शहीद, दो घायल, जवाबी कार्रवाई पाक सैनिक मार गिराया

जम्मू, जेएनएन। जिला राजौरी के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे केरी सेक्टर में सोमवार तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी रेंजरों ने पहले तो भारतीय चौकियसों पर हल्के हथियारों से गोलीबारी की परंतु बाद में रिहायशी इलाकों पर गोले दागना शुरू कर दिए। इनमें से कुछ गोले पटल गांव और इखनी नाला में भी गिरे जिससे लोगों में दहशत का महौल व्याप्त हो गया। गोलों की आवाज सुन साथ लगते दूसरे गांवों में भी दहशत फैल गई। गोलीबारी में पाक सेना का जहां एक हवलदार मारा गया है, वहीं भारतीय सेना का एक जवान शहीद व दो अन्य के घायल होने की भी सूचना है। 

loksabha election banner

श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण लोग नहाकर मंदिरों में जा रहे थे। जैसे ही गोलाबारी शुरू हुई लोग सुरक्षित स्थानों की भाग गए। अखनूर सेक्टर के अंतर्गत केरी बटटल सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देने के दौरान जख्मी हुए सैन्यकर्मी आरिफ खान शहीद हो गए। सेना की 18 राज राइफल्स से संबधित आरिफ खान अपने दो अन्य साथी संग आज सुबह ही जख्मी हुए थे। उन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां जख्मों का ताव न सहते हुए उनकी मृत्यु हो गइर्। इसके अलावा जवाबी कारवार्इ में भारतीय सैनिकों ने एक पाकिस्तानी सैनिक को भी मार गिराया है।

सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। भारतीय सैनिकों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी धीमी हुई है परंतु अभी भी रूक-रूक कर दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है।

वहीं प्रशासन ने सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवान मुस्तैदी बरत रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.