राज्य भूमि को किसी के नाम करने पर मामला दर्ज किया
राज्य ब्यूरो, जम्मू : क्राइम ब्रांच कश्मीर ने पहलगाम में राज्य भूमि को अवैध रूप से किसी के नाम क
राज्य ब्यूरो, जम्मू : क्राइम ब्रांच कश्मीर ने पहलगाम में राज्य भूमि को अवैध रूप से किसी के नाम करने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गांव नुनवन पहलगाम के लोगों ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें कहा गया कि राजस्व विभाग के साल 1978 के रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे नंबर 169 में 45 कनाल, 19 मरला भूमि राज्य की थी। साल 1990-91 के रिकॉर्ड के अनुसार इस भूमि को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट कर अलग-अलग लोगों के नाम कर दिया गया था। यह आरोप लगाया गया कि जमाबंदी में कुछ बाहरी लोगों सलामदीन निवासी खन्नावल और अब्दुल रहमान निवासी बिजबिहाड़ा के नाम जगह अवैध रूप से दर्ज कर दी गई। आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कुर्सी का लाभ उठाया। क्राइम ब्रांच ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया।