Move to Jagran APP

Jammu: मीरां साहिब के सिकंदरपुर गांव में महिलाओं के लिए कैंप आयोजित, सरकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

केंद्रीय श्रमिक बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर एजाज नाजी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उनके अलावा संस्था की प्रधान नीलम कुमारी सरपंच सुदेश कुमारी भी मौजूद थे। नाजी ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू की गई है

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 09:03 PM (IST)
Jammu: मीरां साहिब के सिकंदरपुर गांव में महिलाओं के लिए कैंप आयोजित, सरकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर स्वरोजगार यूनिट लगा सकती हैं

मीरां साहिब, संवाद सहयोगी। गांव सिकंदरपुर में गैर सरकारी संस्था चौहान महिला मंडल की ओर से नेहरू युवा केंद्र जम्मू के सहयोग से दो दिवसीय कैंप लगाया गया जिसमें ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

इस मौके पर केंद्रीय श्रमिक बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर एजाज नाजी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उनके अलावा संस्था की प्रधान नीलम कुमारी सरपंच सुदेश कुमारी भी मौजूद थे। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए एजाज नाजी ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू की गई है जिनमें महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर स्वरोजगार यूनिट लगा सकती हैं जिनमें मोमबत्ती बनाना, कटिंग टेलरिंग सेंटर खोलना, ब्यूटी पार्लर चलाना। इसके लिए बैंक से कम ब्याज दर पर महिलाओं को ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इसमें नेहरू युवा केंद्र और केंद्रीय श्रमिक बोर्ड भी महिलाओं को पूरे तरीके से गाइड कर रहा है। महिलाओं को ऐसी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। चौहान महिला मंडल की प्रधान नीलम कुमारी ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से विभिन्न पंचायतों में इस तरह के कैंप लगाकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक बनाया जाता है ताकि वह सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक बने और उसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि आज के महंगाई के दौर में एक घर का सदस्य घर का खर्चा नहीं चला सकता। इसलिए सबको काम करने की जरूरत है। चाहे वह पुरुष है चाहे वह महिला है सब मिलकर काम करेंगे तो उनका खर्चा चलेगा। महिलाएं जागरूक बनेंगी तो समाज जागरूक बनेगा इसी मकसद के साथ इस तरह के कार्यक्रम गांव-गांव में चलाए जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें पेश आने वाली समस्याओं के बारे में भी आए हुए अधिकारियों को बताया और उनसे उनके समाधान के बारे में भी बातचीत की। इस मौके पर बलवीर कुमार दीप कुमार तरसेम लाल गारो देवी बिहारी लाल चमन लाल अशोक कुमार सेवाराम आदि सहित गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.