विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर हादसा, रामबन में BSF का वाहन पलटा; 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर

By Amit MahiEdited By: Dallu Slathia
Published: Sat, 19 Sep 2026 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 05:08 PM (IST)

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को एक बीएसएफ वाहन पलट गया। इस हादसे में पांच बीएसएफ जवान ...और पढ़ें

हादसे में पांच बीएसएफ जवान घायल होने की खबर है। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

हादसे में पांच बीएसएफ जवान घायल होने की खबर है। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. रामबन में बीएसएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

  2. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हादसा।

  3. पांच बीएसएफ जवान घायल हुए, चालक की हालत गंभीर।

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को रामबन जिला के चंबा-सेरी इलाके में कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहे बीएसएफ के काफिले में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर सहित पांच जवान घायल हो गए।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर रोकनी पड़ी, जिससे आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सभी घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां से तीन को बेहतर उपचार के लिए जम्मू रेफर किया गया है।

 वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ का वाहन नंबर जेके04जे-0663 कश्मीर से जम्मू की तरफ लौट रहे काफिले का हिस्सा था। चंबा-सेरी के पास पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही बीएसएफ जवानों के काफिले के वाहनों में सवार जवान, सीआरपीएफ के साथ अन्य मदद के लिए पहुंचे।

सभी ने संयुक्त रूप से सड़क पर पलटे में सवार जवानों बाहर निकालकर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।

चालक की हालत गंभीर

हादसे में घायलों होने वालों में सब इंस्पेक्टर घार सिंह पुत्र मेला राम निवासी जम्मू, कांस्टेबल सुनील कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी जम्मू, पुरषोत्तम कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी, चंदन यादव पुत्र रवेंद्र यादव निवासी बंगाल, और चालक शमीम अहमद पुत्र अब्दुल क्यूम निवासी करना, कश्मीर के रूप में हुई है। इनमें शमीम अहमद की हालत गंभीर बताई गई है। तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है। जिसमें से चालक की हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे के कारण आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान यातायात रोक दिया गया था। घायलों को निकालने के राहत व बचाव कार्य पूरा करने के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीधा कर सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। हादसे के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।