जम्मू: स्कूटी सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, BSF इंस्पेक्टर की मौत; अगले महीने होने वाले थे रिटायर
जम्मू के बिश्नाह में एक दर्दनाक हादसे में बीएसएफ इंस्पेक्टर वेद पाल सिंह की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

जम्मू में सेवानिवृत्ति से ठीक पहले बीएसएफ इंस्पेक्टर की ट्रैक्टर हादसे में मौत। (फाइल फोटो)
HighLights
बीएसएफ इंस्पेक्टर वेद पाल सिंह की ट्रैक्टर पलटने से मौत।
स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में हुआ दर्दनाक हादसा।
अगले महीने ही सेवानिवृत्त होने वाले थे इंस्पेक्टर सिंह।
जागरण संवाददाता, बिश्नाह। छुट्टी पर घर आए 59 वर्षीय बीएसएफ इंस्पेक्टर वेद पाल सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी रतनाल की साेमवार को ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अगले महीने ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार वेद पाल सिंह सोमवार सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर उनका भाई चला रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गया।
गंभीर हालत में बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया
ट्रैक्टर के नीचे दबने से वेद पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई व मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
BSF अधिकारियों को भी दी हादसे की जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बीएसएफ अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दे दी है। बताया गया है कि वेद पाल सिंह का अंतिम संस्कार रतनाल में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
