विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में BSF ने फिर पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक! हीरानगर सेक्टर में तारबंदी के आगे घूम रहा था, पूछताछ जारी

By Rajender MathurEdited By: Dallu Slathia
Published: Fri, 11 Sep 2026 04:22 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को ...और पढ़ें

जम्मू के हीरानगर सेक्टर में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक।

जम्मू के हीरानगर सेक्टर में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक।

HighLights

  1. BSF ने हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा।

  2. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था।

  3. गिरफ्तार व्यक्ति से सीमा पार करने का मकसद पूछा जा रहा।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है। BSF ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके सीमा पार करने के मकसद की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हीरानगर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने उसे गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति बोबिया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा की तारबंदी के आगे संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था।

3 सितंबर को भी पकड़ा गया था पाकिस्तानी नागरिक

बताते चलें कि 3 सितंबर को भी पाकिस्तानी नागरिक नज़ीर साधीर कोजम्मू के कनाचक इलाके में पकड़ा गया था, जब वह सीमा पार से भारतीय इलाके में दाखिल हुआ था।

गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था

पूछताछ के दौरान पता चला था कि वह पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव का रहने वाला है और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था।

7 सितंबर को रेंजर्स को सौंप दिया गया

इसके बाद BSF के जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उस पाकिस्तानी नागरिक को 4 दिन बाद यानी 7 सितंबर को रेंजर्स को सौंप दिया गया।