काले दिवस के रूप में मनाया दिव्यांग दिवस
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सरकार के रुख से खफा दिव्यांगों ने दिव्यांग दिवस को कॉलेज दिवस के रूप मे
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सरकार के रुख से खफा दिव्यांगों ने दिव्यांग दिवस को कॉलेज दिवस के रूप में मनाया। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने प्रदर्शनी मैदान में भूख हड़ताल शुरू की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
जेएंडके हैंडीकैप्ड एसोसिएशन और जेएंडके हैंडीकैप्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दिव्यांगों ने प्रदर्शनी मैदान में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उनका आरोप था कि समाज कल्याण विभाग और अन्य विभागों के रुख के कारण ही वे इस दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने के लिए विवश हुए। एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र मन्हास ने कहा कि इस वर्ष पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और फिर राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ हुई बैठकों में कई अहम फैसले हुए थे। इनमें डिसएबिलिटी एक्ट पर अध्यादेश लाना, दिव्यांगों के सेल्फ हेल्प गु्रप बनाना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियम में लाभ देना और दिव्यांगों को इलेक्ट्रानिक व्हील चेयर देना प्रमुख थे। मगर किसी भी फैसले को लागू नहीं किया गया। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की कड़ी आलोचना की।
दिव्यांगों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन को और तेज कर देंगे। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को आड़े हाथ लिया। पूर्व प्रधान केके वर्मा ने कहा कि सरकार दिव्यांगों की बातें तो बहुत करती है, मगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करती है।