Move to Jagran APP

J&K : 14 से शुरू होगा भाजपा का सेवा सप्ताह

भाजपा 14 सितंबर से सेवा सप्ताह आरंभ करने जा रही है। 20 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जनसंपर्क करेंगे

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 03:31 PM (IST)
J&K : 14 से शुरू होगा भाजपा का सेवा सप्ताह
J&K : 14 से शुरू होगा भाजपा का सेवा सप्ताह

जम्मू, जागरण संवाददाता । भाजपा 14 सितंबर से सेवा सप्ताह आरंभ करने जा रही है। 20 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जनसंपर्क करेंगे और उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। इसकी जानकारी शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर को होने वाले लाभ बताने के लिए देश भर में 370 कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

loksabha election banner

विदेश मंत्री को लिखा पत्र

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम लड़के से उसकी शादी करवाए जाने के मामले पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को पत्र लिखा है। खन्ना ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए विदेश मंत्री से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे पर पाक से बात करें और पाकिस्तान में हिंदुओं व सिखों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाए।

भारत विकास मंच के नेता भाजपा में शामिल

भारत विकास मंच के नेताओं समेत कई अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेता-कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना व प्रदेश के अन्य नेताओं ने इनका स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में भारत विकास मंच बिश्नाह के प्रधान सुनील भाटिया, कुलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह सरपंच, सुरजीत सिंह पूर्व-सरपंच, संदीप मंगोत्र, बलबीर कुमार, देवराज, अनुज सगोत्र आदि हैं।

भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएं

प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को तेजी देते हुए आठ जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं। राष्ट्रीय उप प्रधान और पार्टी के जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश महासचिव युद्धवीर सेठी के साथ जम्मू जिला ग्रामीण की कार्यशाला को संबोधित किया। चुनावों के प्रभारी वीरेंद्र जीत सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने जम्मू जिला की कार्यशाला को संबोधित किया। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने डोडा, पूर्व मंत्री सत शर्मा ने नौशहरा, राज्य उप प्रधान अरुण गुप्ता ने कठुआ, राज्य उप प्रधान राजीव चाढ़क ने सांबा, प्रमोद कपाही ने रियासी में कार्यशाला को संबोधित किया। गिरधारी लाल रैना ने कश्मीरी विस्थापित जिला की कार्यशाला को संबोधित किया। खन्ना ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को करारा जवाब दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.